Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर लगने लगी लाइनें

  • निगम ने वृद्धा की पुकार पर उसके घर जाकर किया वैक्सीनेशन

जनवाणी  संवाददाता |

सहारनपुर: कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम द्वारा स्वास्थय विभाग की सहायता से महानगर में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। तीसरी लहर से अपने को सुरक्षित रखने के लिए लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर उत्साह के साथ टीकाकरण करा रहे है। अनेक केंद्रों पर तो लंबी कतारे भी लग रही है।

कोरोना की तीसरी लहर को मात देने के लिए लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर महानगर में स्थान-स्थान पर वैक्सीनेशन केंद्र बनाकर तथा मोबाइल टीमों के साथ वैक्सीनेशन अभियान को गति दी जा रही है।

चौक फव्वारा क्षेत्र व प्राइमरी स्कूल रसूलपुर में वैक्सीनेशन के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने लाइन में लगकर अपना वैक्सीनेशन कराया। रसूलपुर में एएनएम राखी सैनी, सरिता सैनी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मंजू चौहान, रेखा, सारिका, व सुषमा गुप्ता तथा आशा कार्यकत्री सुषमा आदि का सहयोग रहा।

इसके अलावा मंसूर कालोनी में एएनएम रीना व अर्चना ने सुपरवाइजर राजकुमार के सहयोग से लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया और उनका वैक्सीनेशन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img