जनवाणी संवाददाता |
अंबेहटा: 22 दिन से बंद पडे वैक्सीनेशन का कार्य शुकवार को एक बार फिर से शुरू हो गया है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सास ली है। ज्ञात रहे कि अंबेहटा की सीएचसी कोविड केयर सेंटर बन जाने के बाद 5 मई से अंबेहटा में वैक्सीन लगाने को कार्य को बंद कर दिया गया था।
जिससे लोगों का वैक्सीन लगवाने के लिए नकुड़, गंगोह व सहारपुर के चक्कर काटने पड रहे थे। टीक न लगने से परेशान लोगों ने बुधवार को यह मुददा गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह के सामने उठाया था गंगोह विधायक ने तुरन्त ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को अंबेहटा में टीकाकरण बंद होने की जानकारी देते हुए उनसे अंबेहटा में टीकाकरण शुरू कराने के लिए कहा था।
जिसके बाद डीएम अखिलेश सिंह के आदेश के बाद शुकवार को अंबेहटा के गांधी इंटर कालेज को सेंटर बना कर वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। इस मौक पर मनोज आर्य, अमित गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, कुलदीप मित्तल,सभासद आसिफ रसीद साबरी आदि रहे।

