नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दिए जाने के बाद अब दोबारा शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम और ट्रैक पर जरूरी मरम्मत कार्य के चलते यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा की बहाली 14 सितंबर (रविवार) से की जाएगी। हालांकि, यह निर्णय मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर ही लागू होगा।
दरअसल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश और ट्रैक की सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और यदि मौसम सहयोग करता है, तो श्रद्धालु 14 सितंबर से फिर से माता के दर्शन कर सकेंगे।
बता दें कि, बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मौसम और ट्रैक की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

