Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रोज डे के साथ हुआ वैलेंटाइन डे का आगाज

  • प्रति दिन के मुकाबले दुगने दामों में बिका गुलाब
  • दिल की बात कहने का सबसे आसान तरीका है गुलाब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खुशनुमा मौसम पर प्यार का एहसास मानो चारों ओर बस प्यार ही बरसा रहा हो। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर गुलाब का जलवा कायम रहा। दोस्ती, प्यार, अहसास, जुनून और साथ निभाने के वादों के साथ इन फूलों ने इतने वादे इरादे किए कि बात प्रपोज तक आ गई। वहीं, शहर से लेकर देहात तक पूरे दिन चलता रहा दोस्ती और प्यार का सिलसिला। दिन भर फूलों की दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाब खरीदते हुए युवा नजर आए।

वहीं, दोस्तों ने भी सफेद गुलाब देकर अपने दोस्तों को रोज डे विश किया। वैसे भी माना जाता है कि हर रंग का फूल अपने अंदर एक रिश्ते को समेट कर रखता है। रोज डे पर शहर की सभी प्रमुख दुकाने गुलाबों से गुलजार रही। गिफ्ट सेंटरों पर भी प्रेमी युगलों की रौनक रही। युवाओं ने अपने दोस्तों और वैलेंटाइन को गुलाब दिया।

रोज डे पर प्यार का इजहार पड़ा जेब पर भारी

अन्य दिनों की भांति आज गुलाब के दाम अधिक रहे। युवाओं ने अपने दोस्तों और वैलेंटाइन को रोज डे विश करने के लिए जमकर गुलाब की खरीदारी की। नई सड़क पर फूलों की ब्रिकी कर रहे हिमांशु का कहना था कि यह दिन साल में एक ही बार आता है। इसलिए इस दिन गुलाब की कीमत आसमान छूने लगती है

24 5

और अन्य दिनों मुकाबले यह दुगने दामों में बिकता है। शाम होते-होते गुलाब का रंग और भी लाल हो जात है। आम दिन गुलाब की एक कली 30 रुपये में बिकती हैं, लेकिन मंगलवार को यह कली 100 से 120 रुपये के बीच बिकी।

हर रंग का गुलाब देता है अलग संदेश

लाल गुलाब: लाल गुलाब सच्चे प्यार का प्रतीक होता है। अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं और उसे अपनी भावनों का अहसास कराना चाहते हैं तो एक लाल गुलाब काफी होता है।

पीला गुलाब: पीला गुलाब खुशी और दोस्ती का प्रतीक होता है। जहां लोग लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं, पीला गुलाल देकर भी कुछ लोगों ने अपनी दोस्ती का एक-दूसरे को सुबूत दिया।

सफेद गुलाब: यह गुलाब मासूमियत और बिना शर्त के प्यार का प्रतीक है। अगर किसी को सॉरी कहना है तो इसके लिए सफेद गुलाब काफी है। इसलिए सफेद गुलाब को शांति का प्रतीक माना जाता है।

गुलाब के रेट

  • लाल गुलाब: 50 से 100 रुपये प्रति नग।
  • पीला गुलाब: 40 रुपये प्रति नग।
  • सफेद गुलाब: 50 से 80 रुपये प्रति नग।
  • गुलाबी गुलाब: 50 रुपये प्रति नग।
  • लाल गुलाबों गुलदस्ता: 5 सौ रुपये से 11 सौ रुपये तक।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img