Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Delhi News: वसंतकुंज आश्रम के संचालक पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, आश्रम से निकाला गया, गिरफ्तारी की कोशिश जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित आश्रम में बड़ा खुलासा सामने आया है। आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर आश्रम में पढ़ने वाली 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

आरोपी फरार, आखिरी लोकेशन आगरा में

मामला दर्ज होने की खबर लगते ही स्वामी चैतन्यानंद आश्रम छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में पाई गई है। उसे पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

वोल्वो कार पर फर्जी ‘यूएन नंबर प्लेट’

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महंगी वोल्वो कार में घूमता था, जिस पर उसने यूएन (संयुक्त राष्ट्र) का फर्जी नंबर प्लेट – “39 UN 1” लगा रखा था। पुलिस द्वारा जब इस संबंध में यूएन से जानकारी मांगी गई तो पुष्टि हुई कि ऐसा कोई नंबर उसे जारी नहीं किया गया था। आरोपी ने नंबर स्वयं बनवाकर लगाया था। फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है।

मठ ने किया संबंधविच्छेद

यह आश्रम दक्षिण भारत के एक प्रतिष्ठित मठ के अधीन संचालित होता है। मठ ने एक सार्वजनिक बयान में स्पष्ट किया है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आश्रम से निकाल दिया गया है। मठ ने बताया कि आरोपी के आचरण और गतिविधियाँ पीठ के मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ थीं, इसलिए उससे सभी आध्यात्मिक और प्रशासनिक संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।

संस्था की मान्यता और संचालन जारी

विवादों के बावजूद, आश्रम में चल रही शैक्षणिक संस्था ‘श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च’ की मान्यता AICTE से प्राप्त है और इसका संचालन मठ द्वारा गठित गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया जाता है। परिषद ने आश्वासन दिया है कि छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा, और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

पीड़िताओं के बयान अदालत में दर्ज

पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित छात्राओं के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज (धारा 164 CrPC) हो चुके हैं। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की सक्रियता

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img