Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सुप्रसिद्ध कलाकार थे वीबी राजेंद्र प्रसाद, इन सितारों संग बिखेरा रंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वीबी राजेंद्र प्रसाद को भले ही हिंदी पट्टी के कम लोग जानते हों लेकिन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का वह बड़ा नाम रहे हैं। वह फिल्म निर्माता होने के साथ निर्देशक और पटकथा लेखक भी थे। प्रसाद का जन्म 4 नवंबर 1932 में आंध्र प्रदेश के गुडिवाड़ा में हुआ था। आइए आज उनके जन्मदिवस पर कुछ खास बात बताते हैं।

वीबी राजेंद्र प्रसाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अलावा हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता फिल्म अन्नपूर्णा से की थी। साल 1960 में रिलीज हुई इस तेलुगू फिल्म में जमुना ने लीड रोल निभाया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन वी. मधुसूदन राव ने किया था। इसके बाद उन्होंने आराधना, आत्मा बालम, अंतस्तुलु, अस्तिपरुलु, अद्रुष्टवंतुलु, अक्का चेल्लेलु जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

39 1

फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद उन्होंने साल 1971 में बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म दशारा बुलोडु थी। इस फिल्म की पटकथा भी उन्होंने खुद ही लिखी थी। बाद में उन्होंने कई और फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। तेलुगू और तमिल फिल्म में अपना सिक्का जमाने के बाद साल 1982 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। हिंदी भाषा में उनकी पहली फिल्म दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के साथ थी। फिल्म का नाम ‘रास्ते प्यार के’ था। इसमें जिंतेंद्र के अलावा रेखा और शबाना आजमी भी नजर आई थीं।

इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बेकरार’ में संजय दत्त के साथ काम किया। फिल्म में संजय के अलावा पद्मिनी कोल्होपुरी और सुप्रिया पाठक ने भी अहम किरदार निभाया था। बता दें कि वी बी राजेंद्र प्रसाद फेमस एक्टर जगपति बाबू के पिता हैं। जगपति बाबू अब तक कई साउथ फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म में नजर आ चुके हैं। भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान देने के लिए वीबी राजेंद्र प्रसाद को साल 2003 में लाइफ टाइम अचीवमेंट से भी नवाजा जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img