- गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित किया गया वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का शुभारंभ
- वेदों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किए गए कार्यक्रम
जनवाणी संवादाता |
नजीबाबाद: गायत्री शक्तिपीठ जयनगर द्वारा वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डॉ दीपक ने कहा कि वेद दिव्य ज्ञान के भंडार हैं। वेद स्थापना प्रचार कार्यक्रम में परिव्राजक दिनेश चौबे व प्रवीण सिंह ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा भाष्य किए गए वेदों के सम्मुख दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम को शुरू किया गया।
शनिवार को गायत्री शक्ति पीठ पर हुए कार्यक्रम में व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है। उन्होंने कहा ऋग्वेद, यजुर्वेद सामवेद, अथर्ववेद चारों वेदों का सरल हिंदी भाष्य किया गया है जो कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी लोगों के घरों में, मंदिरों में वेद स्थापित किए जाएंगे वहीं वेदों के महत्व की जानकारी दी जाएगी। डॉ दीपक ने कहा कि वेदों व दीप यज्ञ का महत्व योग कार्यक्रमों द्वारा समझाया जाएगा और घर घर में वेद की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर हरीश शर्मा, योगेश, प्रशांत, शिवम राघव आदि मौजूद रहे।

