जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: आज मंगलवार को सिविल लाइंस प्रेम मंदिर रोड पर स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर गाड़ी के नंबर लगाने को लेकर गाड़ी स्वामियों में जमकर संघर्ष हो गया। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। दोनों पक्ष शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। संघर्ष के चलते पूरा मार्ग जाम रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अन्य चालकों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने और झगड़ते रहे। सूचना पाकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और मामला शांत कराया। आरोपी कुछ देर तो पुलिस के सामने भी झगड़ते रहे। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वह शांत हो गए जैसे ही पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची तो वहां पर उन्हें छुड़ाने के लिए काफी लोग पहुंच गए। हवाला देकर दोनों पक्ष भी समझौता करने पर आ गए। लेकिन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के कारण इन पर शक्ति बढ़ती और सभी के चालान किए हैं। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया है कि शांतिभंग में रईश, महदूद, शाहिल, महफूज, वसीम और शहजाद निवासी साल्हापुर रुड़की का शांतिभंग में चालान किया है।

