Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

टोल बचाने को विधायक का फर्जी स्टीकर लगी गाड़ियां पकड़ी

  • सिवाया टोल प्लाजा पर कंपनी ने चलाया चेकिंग अभियान, सभी के स्टीकर उतारे, पुलिस से शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सिवाया टोल प्लाजा से टोल टैक्स बचाने के लिए अधिकांश वाहन चालक अपनी गाड़ियों पर विधायक का फर्जी स्टीकर लगाकर निकल रहे हैं। इस मामले को लेकर टोल प्रशासन ने जब चेकिंग अभियान चलाया तो शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक वाहन ऐसे मिले, जिनकी गाड़ियों पर विधायक के फर्जी स्टीकर लगे हुए थे। टोल अधिकारियों ने इस मामले में दौराला थाने पर भी शिकायत दर्ज करायी है।

सिवाया टोल प्लाजा पर विधायक के स्टीकर लगी गाड़ियां अधिक संख्या में निकल रही थी, जिस पर टोल अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने इसकी जांच को लेकर चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को मैनेजर अनुज सोम के नेतृत्व में टीम ने टोल से विधायक के स्टीकर लगी गाड़ियों की चेकिंग करनी शुरू की। हालांकि, इन वाहन चालकों ने पहले तो अपना रौब गालिब करने का प्रयास किया, लेकिन जब टीम ने विधायक से बात कराने व खुद बात करने की बात कही तो वाहन चालक सहम गए।

अनुज सोम के नेतृत्व में टीम ने लगभग दो दर्जन से अधिक ऐसी गाड़ियों से स्टीकर उतारे, जिन पर विधायक के फर्जी स्टीकर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि अभी यह अभियान जारी रहेगा। बताया कि विधायक के स्टीकरों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के फर्जी स्टीकर भी लगे हुए मिले, जिन्हें उतार कर कब्जे में ले लिया गया। टोल अधिकारियों ने फर्जी स्टीकर मामले में दौराला थाने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं है।

विपिन भड़ाना और पत्नी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर

मेरठ: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विपिन भड़ाना और उसकी पत्नी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मानहानि के मुकदमे को लेकर दोनों को 15 तारीख को कोर्ट में तलब किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जिला पंचायत विवाद अध्यक्ष पर लगाया दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया था। वहीं, दूसरी ओर सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी व उनके पति विपिन भड़ाना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने जिनमें बड़ी संख्या भाजपाइयों की थी, पार्टी लाइन से इतर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

उन पर अनेक गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाने वालों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज करने की मांग तक कर डाली थी। इन सबकी अगुवाई विपिन भड़ाना कर रहे थे। यहां तक कि गौरव चौधरी पर दोहरी नागरिकता तक रखने के बेहद गंभीर आरोप लगा दिए थे। जिला पंचायत की राजनीति को लेकर जो कुछ घटना क्रम चला उससे संगठन भी अछूता नहीं रह गया। संगठन के बडेÞ नेता घटनाक्रम को लेकर असहज नजर आते थे। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष खुद सीएम योगी से भी मिले और उसके बाद विरोध में अभियान चलाने वालों का सारा जोश जाता रहा।

कोर्ट में पेश करें साक्ष्य

थाना सिविल लाइन में विपिन भड़ाना व उनकी पत्नी सोनम भड़ाना के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर जब जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि दोहरी नागरिकता रखने का गंभीर आरोप उन पर लगाया गया है। इसके जो साक्ष्य हैं वो विपिन भड़ाना व सोनम भड़ाना कोर्ट में पेश करें। अन्यथा इस मामले में दो साल जेल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यह मानहानि से जुड़ा मामला है। राजनीति में अनर्गल आरोपों की कोई जगह नहीं है। यदि जिला पंचायत के कार्य से संबंधित कोई विषय है तो उस पर बैठकर भी चर्चा की जा सकती है, लेकिन अनर्गल आरोप स्वीकार्य नहीं।

जिपं अध्यक्ष के पिता पर हमले का आरोप

मेरठ/मोदीनगर: मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया गया। हंगामा करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ता देखकर मौके पर एसीपी पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार मामले को शांत किया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पैतृक सम्पत्ति को लेकर निवाड़ी रोड शिवपुरी में उठे विवाद पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को टीम शक्ति निवारण ट्रस्ट की ओर से थाने का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाने पर मौजूद एसीपी ज्ञानप्रकाश राय व थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने उनसे वार्ता की। एसीपी ने मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया।

दरअसल, एक सप्ताह पूर्व निवाड़ी रोड चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद में एक पक्ष के लोगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ व परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, लेकिन पुलिस ने इस बावत कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के साथ टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की अध्यक्ष एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. दीपा त्यागी के नेतृत्व में थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गयी। उनका आरोप था कि सत्तारुढ़ भाजपा के मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के पिता महकार सिंह ने 20-25 दबंगों को साथ लेकर इस घटना को अंजाम दिया हैं।

इतनी गंभीर घटना के बावजूद आखिर पुलिस प्रशासन चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में पीड़ित हरेंद्र, उनकी पत्नी मंजू सिह व उनका बेटा भी शामिल रहा। प्रदर्शनकारियों के बीच एसीपी ज्ञानप्रकाश राय व थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी पहुंचे ओर वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में हरेंद्र की पत्नी व बेटे का मेडिकल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। पुलिस मामले की जांच निष्पक्षता से करेगी। इस आश्वासन के बाद टीम शक्ति निवारण ट्रस्ट से जुडेÞ लोग शांत हुये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img