Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कोचिंग सेंटर बंद होने से शिक्षक भुखमरी की कगार पर

  • प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर सेंटर खोलने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं व कोचिंग सेंटर संचालकों ने तहसील में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपकर सेंटर खोलने की मांग की।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं व कोचिंग सेंटर संचालकों का कहना था कि कोरोना की मार सभी झेल रहे है। स्कूल, कोचिंग सेंटर बन्द होने के कारण इनके संचालक, शिक्षक बर्बाद हो चुके है और भुखमरी की कगार पर हैं।जब बाजार तक खोलने की अनुमति दी जा सकती है तो फिर कोचिंग सेंटर को खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई।

कोचिंग सेंटर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाई कराई जा सकती है। करीब 6 माह से कोचिंग सेंटर बंद हैं।कोचिंग सेंटर के अलावा आमदनी का कोई साधन भी नहीं है।

ऐसे में जरूरी है कि भुखमरी से बचाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। एएनएसयूआई कार्यकर्ताओं व कोचिंग सेंटर संचालकों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की।इस मौके पर सुनील, जमशेद,संदीप, आदेश, अश्वनी, जाहिद सैफी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img