Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी का 77 साल की उम्र में निधन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शनिवार को खबर मिली है कि, दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी पुणे में मृत पाए गए हैं। इस खबर ​को सुन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

अभिनेता ने बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में काम किया है। बताया जा रहा है, कि, रविंद्र महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर का शव पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित उनके आवास पर मिला।

इन फिल्मों में किया था काम

रवींद्र महाजनी ने मुख्य रूप से मराठी, हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। 1975 में उन्होंने वी. शांताराम द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘झुंज’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

उन्होंने ‘लक्ष्मी’ (1978), ‘दुनिया करी सलाम’ (1979), ‘गुकलहाट गुकल’ (1981), ‘बॉम्बे चा फौजदार’ (1985) काफी लोकप्रिय रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img