Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव में बसपा सुप्रीमों मायावती के इन दिग्गज नेताओं ने भी की एंट्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव की जंग अब तेज होने जा रही है। शुक्रवार यानि आज का दिन राज्य में दिग्गजों के जमावड़े का दिन है, जहां देश के बड़े नेता आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगते हुए नज़र आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार बिहार में प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती भी आज रैली करेंगी। बिहार में पहले चरण के मतदान में अब चार दिन बचे हैं और उससे पहले सियासी दिग्गज पूरा जोर लगा रहे हैं।

बिहार में एनडीए भले ही नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ रही हो, लेकिन अभी भी उनके लिए सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है।

अब तक बीजेपी की ओर से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज मोर्चा संभाले हुए थे और अब खुद पीएम मोदी प्रचार करने आ रहे हैं।

पीएम मोदी पूरे चुनाव में करीब डेढ़ दर्जन रैलियां करेंगे और आज पहले दिन तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की आज होने वाली सभाओं में नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे।

  1. सासाराम: सुबह 10.30 बजे रैली हो गई।
  2. गया: दोपहर 12.15 बजे।
  3. भागलपुर: दोपहर 02.40 बजे।

बिहार में उतरेगी दो युवाओं की जोड़ी

नीतीश कुमार के सामने चैलेंजर बनकर उभरे तेजस्वी यादव का धुआंधार प्रचार जारी है। महागठबंधन के चुनावी प्रचार में जान फूंकने के लिए आज के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कूद रहे हैं। राहुल गांधी की इस चुनाव में होने वाली ये पहली सभा है। कांग्रेस यहां 70 सीटों पर मैदान में है और राजद के साथ महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी है। शुक्रवार को राहुल राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ साझा रैली करेंगे।

राहुल-तेजस्वी की साझा रैली

  1. नवादा – सुबह 11 बजे
  2. भागलपुर – दोपहर दो बजे

सिर्फ तेजस्वी यादव की रैली

  1. मेला मैदान, गया
  2. चकंद बाली, गया
  3. हिसुआ, नवादा
  4. इंटर स्कूल, नवादा
  5. हिल्सा, नालंदा

मायावती भी करेंगी प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी इस बार असदुद्दीन ओवैसी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। बसपा प्रमुख मायावती गठबंधन के लिए शुक्रवार को पहली बार वोट मांगेंगी। मायावती की शुक्रवार को कैमूर विधानसभा इलाके में जनसभा है। आपको बता दें कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। उसके बाद तीन और सात नवंबर को वोटिंग होनी है। बिहार में चुनावी नतीजे दस नवंबर को घोषित किए जाने हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img