- जन समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता, समयबद्धता और ईमानदारी से करें काम: जिलाधिकारी
जनवाणी संवाददाता
मेरठ: जिलाधिकारी के. बालाजी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों से भेंट की। जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद एमडीए दफ्तर पहुंचे और उपाध्यक्ष एमडीए का अतिरिक्त चार्ज ग्रहण किया।
उन्होंने आयुक्त मेरठ मंडल से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर पूरी पारदर्शिता व समयबद्ध ढंग से किया जायेगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में कर्मचारियों व विभिन्न विभागीय अधिकारियों से भेंट की। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से अपना कार्य करें व जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने आयुक्त मेरठ मंडल से भेंट की। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।
इस अवसर पर एमडी पीवीवीएनएल अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसडीएम सदर संदीप भागिया, सचिव एमडीए प्रवीणा अग्रवाल, नाजिर सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

