- एक देशी बंदूक, एक सीएमपी 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस व चार कारतूस बरामद
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर/हल्दौर: हल्दौर पुलिस ने किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में खडे चार अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान मोहनपुर तिराहे हल्दौर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसमें इनका अन्य साथी अधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। अभियुक्तों के पास से एक देशी बंदूक 12 बोर, एक सीएमपी 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस व चार खोखा कारतूस बरामद हुए।
हल्दौर पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि मोहनपुर तिराहे के पास पांच व्यक्ति किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में खडे है। सूचना पर पुलिस मोहनपुर तिराहे पर पहुंचे तो पुलिस ने उन पर टार्च की रोशनी लगायी तो अभियुक्तगण ने पुलिस पार्टी पर फायर शुरू कर दी।
जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मौके पर प्रशांत उर्फ चंडी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खासपुरा, दानिश उर्फ पठान पुत्र जाहिद निवासी ग्राम उमरी बडी, आदित्य कुमार उर्फ जोनी पुत्र धर्मसिंह निवासी खासपुरा, सचिन सैनी उर्फ जिद्दी पुत्र रोहताश निवासी गा्रम पैजनिया हल्दौर को गिरफ्तार किया गया।
इनका अन्य साथी रचित पुत्र धर्मेद्र सिंह निवासी ग्राम स्योहारा गिरधर थाना कोतवाली शहर अधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। अभियुक्तों के पास से एक देशी बंदूक 12 बोर, एक सीएमपी 12 बोर, दो तंमचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस व चार खोखा कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई चंद्रवीर सिंह, संदीप पवार, कांस्टेबल मोहित कुमार, विनय कुमार, सचिन कुमार, देवेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा, राहुलमान थाना हल्दौर मौजूद रहे।

