- ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े मिर्ची गैंग के चार बदमाश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जनपद में मंगलवार की सुबह पुलिस ने व्यापक स्तर पर ग्रेंड चेकिंग के नाम से अभियान चलाया। शहर में पुलिस के द्वारा की गई गुड मार्निंग के जाल में सात बदमाश फंसे। इसके अलावा कई गाड़ियां सीज की गई। इसमें मिर्ची गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। उनके पास से चाकू, गंडासा, मिर्ची पाउडर और कार बरामद हुई है। बदमाश कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूम रहे थे। पकड़े गए बदमाश हरियाणा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह यादव और ट्रैफिक पुलिस मंगलवार सुबह जीरो माइल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी कार की नंबर प्लेट देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर बदमाश घबरा गए और कार को दौड़ा लिया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ लिया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार के कागजात चेक करने पर नंबर प्लेट फर्जी निकली। पुलिस ने जब तलाशी ली तो कार से चाकू, गंडासा और मिर्ची पाउडर रखा था। चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। लिसाड़ीगेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान साखी पुत्र रमजानी निवासी लखीपुरा को को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा कारतूस बरामद किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के दिशा निर्देश दिशा निर्देश पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बदमाश साकिब को गिरफ्तार किया था। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया हैं। परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

तभी मोहिउद्दीनपुर की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया जो पुलिस को देख कर सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज अवनीश शर्मा ने बताया कि पकडेÞ गए व्यक्ति का नाम निरेन पुत्र जगपाल निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर है। जिसकी तलाशी के दौरान व्यक्ति के बैग से एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी सीज कर दी है। देहलीगेट पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। इसके अलावा चेकिंग के दौरान सात गाड़ियां सीज की गई।
मिर्ची गैंग के पकड़े गए आरोपी
दत्ता बालू गावडे निवासी आंबेगाद खुर्द पुणे, प्रितेश गिरिश पुजारी निवासी यादव निवास बुजलवाडी पुणे महाराष्ट्र, सनम पुत्र मनीराम निवासी पोलट्री एरिया नीलोखेडी थाना बुताना जिला करनाल हरियाणा, विक्रम पुत्र धनबहादुर निवासी करनाल हरियाणा को 2 खुखरी (धारदार हथियार) व मिर्ची पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया। पूर्ण तैयारी के साथ डकैती की गम्भीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

