Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

शिव मंदिर में चोरी करता शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जनवाणी संवाददाता |

तल्हेडी बुजुर्ग: तल्हेड़ी क्षेत्र के गांव साखन खुर्द शिव मंदिर में चोरी करते हुए शातिर चोर को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को साखन खुर्द गांव के निकट शिव मंदिर को शातिर चोर ने निशाना बनाया और मंदिर में रखे दानपात्र को छिनी हथौड़े से तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। वहां से गुजर रहे किसी ग्रामीण को उसकी भनक लग गई और उसने तुरंत ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

शिव मंदिर में चोरी की खबर सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए तथा आनन-फानन में तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना अपनी पुलिस टीम के साथ बिना देरी किए हुए घटनास्थल पर पहुंचे। शिव मंदिर में रखें दानपात्र को तोड़ते हुए शातिर चोर आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी छत्ते वाली मस्जिद गद्दी वाड़ा कॉलोनी थाना देवबंद को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।तल्हेड़ी पुलिस ने बताया कि देर रात को ग्रामीणों की सतर्कता से एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है जिस पर सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए शातिर चोर को जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...
spot_imgspot_img