Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु (खेल) भर्ती 2026 बैच के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

भर्ती से संबंधित टेस्ट 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच यु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

1. विज्ञान स्ट्रीम

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए जिसमें गणित, भौतिकी और अंग्रेजी शामिल हों। कुल कम से कम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य हैं।

या इंजीनियरिंग डिप्लोमा (3 वर्षीय) जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस या आईटी में कम से कम 50% अंकों के साथ। अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है।

या भौतिकी और गणित के साथ 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कम से कम 50% अंकों और अंग्रेजी में 50% अंक होना आवश्यक है।

2. विज्ञान के अलावा अन्य स्ट्रीम

किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए, जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

या 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य हैं।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये (लागू करों के अतिरिक्त) आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग शामिल है।

स्पोर्ट्स अचीवमेंट की शर्तें

उम्मीदवार को किसी एक या अधिक निम्नलिखित योग्यताओं में से होना चाहिए:

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कम से कम 5वां स्थान प्राप्त किया हो।

सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।

अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता या खेलो इंडिया नेशनल (SAI) में भाग लिया हो।

टीम खेलों में राष्ट्रीय या अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया हो।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img