Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

शातिर वाहन चोर गिरोह को कुतुबशेर पुलिस ने दबोचा

  • तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के वाहन व असलाह बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: एसएसपी आकाश तोमर की कार्यशैली से अपराधियों के पसीने छूट रहे हैं। अब वाहन चोरों पर भी पुलिस बर्र की तरह टूट रही है। रविवार देर रात को थाना कुतुबशेर पुलिस को थानाध्यक्ष पीयूष श्रीवास्व की अगुवाई में बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 11 मोटर साइकिल व अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके का फायदा उठाकर चोर गिरोह के दो सदस्य फरार होने में सफल रहे। मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने शारदा नगर की पुलिया से रात करीब 8:30 बजे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। जबकि उनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरारन होने में सफल रहे।

पुलिस पुछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शमशाद उर्फ भूरा पुत्र पीरु निवासी ग्राम हरेटी जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर,जाकिर पुत्र जब्बार निवासी ग्राम चाटकी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर,शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना कुतुबशेर सहारनपुर बताया। जबकि फरार साथियों का नाम साथी दानिश पुत्र रहीश निवासी तल्हेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द सहारनपुर, सहजाद पुत्र अब्दुल हमीद ग्राम तेलीवाला नियर रूडकी रेलवे स्टेसन थाना गंगनहर रूडकी, हरिद्वार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img