नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जल्द ही 2024 खत्म होने जा रहा है। तो वहीं, बॉलीवुड के सितारे नया साल मनाने की तैयारी कर रहे हैं, कुछ कपल नए साल से पहले घूमने भी निकल चुके है। इन्हीं में से एक हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ। ये बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक है। आज रविवार को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए हैं। नए साल से पहले यह जोड़ा मुंबई के लिए रवाना हुआ।
स्टाइलिश अंदाज में नजर आए कपल
हाल ही में, कैटरीना एयरपोर्ट पर ग्रे स्वेटशर्ट और स्वेटपैंट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई, जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया, साथ ही उन्होंने नेचुरल, नो-मेकअप लुक चुना। वहीं, विक्की कौशल डेनिम जींस के साथ सफेद लिनन शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम दिखाई दिए।
बता दें कि, कैटरीना और विक्की की शादी को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। हाल ही में इस जोड़े ने लंदन में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाया, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
काम की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने विजय सेतुपति के साथ काम किया। इसके बाद, उनकी आने वाली फिल्मों में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं, विक्की कौशल के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित लव एंड वॉर भी शामिल है, जिसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा, विक्की के पास ‘छावा’ है , जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। छावा के अलावा विक्की ‘महावतार’ में भी नजर आएंगे

