Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: चेज मास्टर कोहली का विराट तूफान, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 5वीं जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है। रविवार (22 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और धर्मशाला स्टेडियम का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया।

274 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, रवींद्र जडेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए। कीवी टीम के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए।

धर्मशाला में इससे पहले 227 रनों का सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ था। जनवरी 2013 में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने 47.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर यह टारगेट चेज करते हुए मैच जीता था।

274 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, रवींद्र जडेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए। कीवी टीम के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए।

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 273 रन बनाए थे। डेरेल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि रचिन रवींद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सके। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img