Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

व‍िज‍िलेंस ने कानूनगो को र‍िश्‍वत लेते हुए पकड़ा रंगेहाथ

  • पांच पांच हज़ार रुपए प्रति फाइल मांगी रिश्वत 
  • आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

जनवाणी संवाददाता | 

देहरादून/डोईवाला: व‍िज‍िलेंस ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को 10 हजार रुपये र‍िश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रत‍ि फाइल के नाम पर र‍िश्‍वत मांगी थी। आरोप‍ित के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शि‍कायकर्त्‍ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया क‍ि मोतीलाल न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार र‍िश्‍वत मांग रहा है। जांच में पता चला क‍ि श‍िकायतकर्त्‍ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए 31 अक्‍टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए श‍िकायकर्त्‍ता ने कानूनगो ‘मोतीलाल’ से कई बार संपर्क क‍िया। जिस पर कानूनगो ने प्रत‍ि फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की र‍िश्‍वत मांगी।

जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठ‍ित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद न‍िवासी न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को श‍ि‍कायतकर्त्‍ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ ग‍िरफ्तार किया। पुल‍िस अधीक्षक सतर्कता सेक्‍टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया क‍ि भ्रष्टाचार के व‍िरुद्ध टोल फ्री नंबर पर श‍िकायत कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img