- आल टीचर्स एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित की मंडलीय बैठक
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: आल टीचर्स एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता एवं डा.शिव शंकर यादव व नईम अहमद के संचालन में मंडलीय आॅनलाइन बैठक हुई।
एनएमओपीएस के राष्ट्रीय एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा नई पेंशन व्यवस्था एवं निजीकरण का विरोध करना हमारी प्राथमिकता रहेगी, क्योंकि नई पेंशन व्यवस्था निजीकरण की नीव है। वर्तमान में सरकारी विभागों को व्यवस्था के नाम पर निजी हाथों दिया जाना युवाओं के साथ बेईमानी भरा कदम है।
पुरानी पेंशन देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली व्यवस्था है। जिसके लिए अंत तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। जिसमें सभी की सहभागिता होना आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश का शिक्षक व कर्मचारी एकता के सूत्र में है, जो हमेशा अटेवा के हर आंदोलन के साथ खड़ा है।
प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी ने कहा अर्थव्यवस्था के नाम पर सरकार ने निजीकरण कर देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। बैठक में रजनीश कुमार, संजय कुमार, कामिनी दिवाकर, मुदसिर नजर, लोकेंद्र कुमार त्यागी, भूपेंद्र कुमार, मयंक यादव, विजय कुमार यादव, मोहम्मद खालिद, नदीम हुसैन व स्वाति चौहान मौजूद रहे।

