Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

बाल मजदूरों को मुक्त कराने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: क्षेत्र के ग्राम खैराबाद में बाल मजदूरों को मुक्त कराने आई टीम के सदस्यों पर एक फौजी और उसके साथी ने पुलिस चौकी के गेट पर ही हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला अधिकारी के साथ भी जमकर बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता को थाना क्षेत्र के ग्राम खैराबाद में झारखंड के दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बाल मजदूरी कराने की सूचना मिली थी। सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी ने सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल दीपक तोमर व स्थानीय पुलिस के देवेंद्र मान तथा सचिन के साथ अमित पुत्र प्रमोद के घर छापा मारकर मौके से झारखंड निवासी अजय पुत्र संतोष को मुक्त कराया।

ग्रामीणों द्वारा टीम को गाँव में ही एक और बालक को बंधक बनाकर रखने की सूचना दी गई। सूचना पर टीम ने हरिओम पुत्र महेंद्र के यहां से झारखंड के ही निवासी बबलू पुत्र गुनी को मुक्त कराया। दोनों बच्चों को मुक्त कराने के बाद जब टीम अम्हेडा चौकी पहुचीं तो पीछे से आये ग्राम खैराबाद निवासी सचिन पुत्र दलीप व हरिओम पुत्र महेंद्र ने चौकी गेट पर ही सर्विलांस में तैनात सिपाही दीपक के साथ मारपीट की।

जबकि बाल सरंक्षण अधिकारी से जमकर बदसलूकी की। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने बताया कि दोनों बच्चे ग्राम खैराबाद से मुक्त करा लिये गये है, बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत करके उनके घर भेजने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने सिपाही पर हमले की पुष्टि की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img