Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

क्रय केन्द्र न हटाने की मांग को कलक्ट्रेट पहुंचे लौहड्डा के ग्रामीण

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: लौहड्डा गांव के ग्रामीणों ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव से क्रय केन्द्र को न हटाने की मांग की।

लौहड्डा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट में पहुंचे और उन्होंने बताया कि मेरठ रोड पर पिछले पांच वर्षों से क्रय केन्द्र लगा हुआ है। उक्त क्रय केन्द्र पर गांव के किसान अपना गन्ना डालते है और उनको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गांव के कुछ लोग राजनीति के चलते उक्त केन्द्र को यहां से हटाना चाहते है और इसके लिए लगातार शिकायत कर रहे है, ताकि वहां से क्रय केन्द्र को हटाया जा सकें।

बताया कि इसके हटने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्रय केन्द्र को हटाया गया तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजवीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, धनवीर सिंह, राजकुमार, धर्मवीर, नरेश कुमार, अनिल कुमार, अंशुल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img