Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पूर्वजों द्वारा बनाए गए जेवी कॉलेज को नहीं सौंपने देंगे सरकार को

  • मलकपुर गांव में जाट शिक्षा सभा के आजीवन सदस्यों ने सांसद के बयान पर जताया आक्रोश

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: जनता वैदिक महाविद्यालय की में हुए युवा महोत्सव कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनाए जाने के बयान को लेकर मलकपुर गांव में जाट शिक्षा सभा के आजीवन सदस्यों ने आक्रोश जताया उन्होंने कहा कि यह पूर्वजों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति है यह पूर्वजों ने उस समय बनाई थी जब उनके पास कुछ नहीं होता था खुद की मजदूरी मेहनत करके यह अरबों रुपए का भवन तैयार किया था।

यहां विदित है कि रविवार को महाविद्यालय प्रांगण में हुए युवा महोत्सव में सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने महाविद्यालय को 15 दिन में राज्य विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। इस संबंध में सोमवार को लोयन मलकपुर गांव में जाट शिक्षा सभा के आजीवन सदस्यों की एक पंचायत हुई।

इसमें रमेश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि जनता वैदिक कॉलिज बडौत में नियमो के विपरीत तथ्यों को छिपाकर अधिकारियो को गुमराह कर नई प्रबन्ध समिति काबिज हो गयी। ऐसी फर्जी कार्यवाही को संस्था के आजीवन सदस्य बर्दाश्त नही करेंगें।

सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के इस बयान से वह नाखुश है कि महाविद्यालय को 15 दिन में यूनिवर्सिटी बना दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस संस्था से पूर्वजो की स्मृतियां जुड़ी हुई है। यह संस्था तो अपने आप में ही एक विश्वविद्यालय है। हमारा समाज तो इसे अपना हस्तनापुर समझता है।

संस्था के सभी आजीवन सदस्य राज्य विश्वविद्यालय के पक्षधर नहीं है। राज्य विश्वविद्यालय से क्षेत्र की जनता व छात्रों को कोई लाभ नहीं होगा। संस्था के नाम अरबो-खरबो रूपये की सम्पत्ति है, जिसे सरकार हडपना चाहती है। इसी कारण चुनी हुई प्रबन्ध समिति को हटाकर नई प्रबन्ध समिति काबिज करा दी गयी है।

नई प्रबन्ध समिति में एक-दो लोगो को छोड़कर सभी बाहरी लोग पदाधिकारी बनाये गये। जो संस्था के आजीवन सदस्य भी नहीं है। अब संस्था के आजीवन सदस्यों को कोई मतलब नही रहा गया है। पंचायत में सभी ने कहा कि हम किसी भी रूप में संस्था को सरकार को नहीं सौंपने देगे।

पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता चौ. ब्रजपाल सिंह ने की। पंचायत में ओमबीर सिंह बाबू जी, राचन्द्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, राजबीर सिंह, भोपाल सिंह, चन्द्रपाल ठेकेदार, सुखपाल पूर्व प्रधानाचार्य, विरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, ब्रम्हपाल सिंह, ओमपाल सूबेदार, सहेन्द्र सरपंच आदि सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img