जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गाँव आलमपुर गांवड़ी में तीन अलग अलग घरों में पल रही 7 मुर्गियों के मर जाने से ग्रामीणों ने बर्ड फ्लू फैलने की आशंका व्यक्त की है। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण उमेश कुमार, दिनेश कुमार, जयवीर सिंह, योगेश कुमार आदि ने बताया कि गाँव के ही चमन सिंह के घर मे पल रही दो मुर्गी, रोशन सिंह की एक मुर्गी, सोमपाल सिंह की चार मुर्गियों की शुक्रवार की रात अचानक मौत हो गई।
जिससे ग्रामीणों ने बर्ड फ्लू बीमारी फैलने का अंदेशा जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि चमन सिंह की दो मुर्गियां भी बीमारी की चपेट में है। 7 मरी हुई मुर्गियों को ग्रामीणों ने भय के चलते ग्रामीणों ने जमीन में गढ्ढा खोदकर दवा दिया। जिससे अन्य मुर्गियो को बीमारी की चपेट में आने से बच सके।
उधर पशु चिकित्साधिकारी डॉ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड के कारण मुर्गियों के मरने की आशंका है यदि मुर्गी की कलगी में नीलापन आ जाता है तो उसका सेम्पल लेकर भेज दिया जाता है। उन्होंने मुर्गी पालकों को ठंड से बचाने व उन्हें संतुलित आहार जिसमे प्रोटीन की मात्रा अधिक हो देने के सुझाब दिए है बताया कि यदि मुर्गियों में कोई भी बीमारी फैलती है तो समय से उन्हें सूचित करें। जिससे समय से ही मुर्गियों का उचित उपचार किया जा सके।

