Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पंचायत के विकास के लिए मुख्यमंत्री के ऐलान पर विनय वर्मा ने सरकार को किया धन्यवाद

  • दुर्घटना में मौत पर प्रधानों के परिवार को मिलेगा 10 लाख 

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में प्रधानों के मानदेय की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

आप को बताते चले आज लखनऊ के डिफ़ेन्स एक्स्पो मैदान में आयोजित ग्राम उत्कर्ष समारोह में लगभग पाँच लाख की संख्या में पधारे प्रदेश के ग्राम प्रधान साथी, पंचायत सहायक और ग्राम सचिवों की उपस्थिति में प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव के रूप में ‘स्वर्णकार’ विनय वर्मा मंच पर उपस्थित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया साथ प्रधानों को पंचायत के विकास में आने वाली अड़चनों को दूर करते हुए प्रक्रिया को सरल बना व ग्राम सभाओं को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज बनाने पर बल दिया।

साथ ही 356 प्रधानों को सम्मानित किया, प्रधानों के मानदेय को 3500 से बढ़ा कर 5000 रूपये कर दिया वही दुर्घटना होने पर प्रधान के परिजनो को दस लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया व ग्राम प्रधानों को तीसरी सरकार का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री को विनय वर्मा ने पंचायतों के विकास एवं प्रधानों के कल्याण के इस ऐलान पर पंचायत प्रतिनिधियों की तरफ से धन्यवाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img