Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

2023 का पहला शतक लगाया विराट ने, पत्नि अनुष्का ने दिया ऐसा रिएक्शन…

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2023 का पहला शतक जड़ दिया है। इस शानदार पारी के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45वीं सेंचुरी लगाई है।

इस प्रदर्शन के बाद कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच उनकी पत्नी अनुष्का ने भी सेंचुरी के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है।

अनुष्का ने हार्ट इमोजी भी शेयर की

13 15

यह फोटो एक टीवी की है जिसमें भारत बनाम श्रीलंका का मैच चल रहा है। टीवी में विराट शतक लगाने के बाद बल्ला और हेलमेट उठाए हुए जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ अनुष्का ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। विराट ने इस मैच में 80 गेंदों में शानदार शतक लगाया।

भारतीय टीम को किया समर्थन

हालांकि वह 48वें ओवर में आउट होकर पवैलियन वापस लौट गए। बता दें कि अनुष्का क्रिकेट का खेल काफी एंजॉय करती हैं। जब भी भारत का मैच होता है वह अक्सर स्टेडियम में या फिर टीवी पर अपने पति और भारतीय टीम का समर्थन करती दिखती हैं।

जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में दिखेंगी

कई बार उन्हें अपनी बेटी वामिका के साथ स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते देखा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में अनुष्का झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखेंगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस साल फरवरी में रिलीज किया जाएगा।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img