Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दोषियों की विरूद्ध कार्यवाही मांग को विश्वकर्मा समाज एकजुट

  • बागपत जिले में उत्पीड़न से तंग मां, दो बेटियों की मौत का आरोप
  • केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपें

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शनिवार को श्री विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह को सौंपे। ज्ञापन में बताया गया कि बागपत जनपद के थाना क्षेत्र छपरौली गांव बछोड़ निवासी महक सिंह पांचाल के घर छपरौली थाना के उपनिरीक्षक व पांच अन्य लोगों पर गैरकानूनी रूप से दबिश देकर परिवार का उत्पीड़न किया।

आरोप है कि 24 मई 2022 को उपरोक्त आरोपियों के द्वारा जबरन घर में घुसकर महक सिंह की पत्नी गीता पांचाल, पुत्री प्रीति व स्वाति पांचाल के साथ मारपीट, उत्पीड़न व प्रताड़ना के परिणामस्वरूप उकसाने पर तीनों ने विषयक पदार्थ पी लिया। जिससे स्वाति पांचाल, प्रीति पांचाल व गीता पांचाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में छपरौली थाना उप निरीक्षक नरेशपाल व अन्य पांच के विरूद्ध अपराध संख्या 151 धारा 323, 504, 509, 306 में छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से विश्वकर्मा समाज में रोष है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img