Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मेरठ महानगर अध्यक्ष की दौड़ में जीते विवेक रस्तौगी, हुआ स्वागत

  •  भाजपा ने मेरठ महानगर अध्यक्ष पद पर विवेक रस्तौगी को दी जिम्मेदारी 

जनवाणी संवाददाता l

मेरठ: भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने आखिरकार महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में बाजी मार ली है। पार्टी ने उन्हें महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में बड़े-बड़े नाम शामिल थे, जिनमें से विवेक के नाम जीत का ताज सजा है। विवेक का नाम घोषित होते ही उनका कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया।

भाजपा ने मेरठ महानगर अध्यक्ष पद पर विवेक रस्तौगी के नाम की घोषणा कर दी है। कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई ने महानगर अध्यक्ष पद पर विवेक रस्तौगी के नाम की घोषणा की है। बता दें कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए 8 से ज्यादा आवेदन आए थे।

जिन्हें पछाड़कर विवेक रस्तौगी रेस में आगे निकल गए हैं और अब वह महानगर अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। बताया जाता है कि शुरू से ही महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में विवेक रस्तौगी का नाम आगे चल रहा था और आखिर तक उन्हीं का नाम आगे रहा। उनके नाम की घोषणा होते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img