Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विवेकानंद वेदांत के विख्यात और आध्यात्मिक गुरु

  • कैलाश प्रकाश स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद जयंती पर यंग इंडिया दौड़ का किया गया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में यंग इंडिया रन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि डा. सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अंकुर कुशवाह अध्यक्ष भाजयुमो मेरठ महानगर, पूर्व विधायक प्रत्याशी भाजपा कमल दत्त शर्मा, महामंत्री राजकुमार सोनकर, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, विवेक रस्तोगी व अंकित सिंघल रहे।

14 11

इस दौरान विधायक अमित अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके विचार व सिद्धांत युवाओं के समक्ष पेश किए। एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज ने कहा स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात व प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। प्रतियोगिता कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर आम्बेडकर चौराहा, कचहरी रोड मेघदूत, मेरठ कॉलेज होते हुए वापस कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर समापन हुआ। पहले पांच विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्राइज देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर अंकित रहे जिसको पुरस्कार के रूप में 51 सौ व टैÑक सूट दिया।

द्वितीय स्थान पर रहे देवेन्द्र को पुरस्कार के रुप में 31 सौ व ट्रेक सूट, तृतीय स्थान पर रहे रविन्द्र को 21 सौ व ट्रेक सूट दिया। चौथे स्थान पर रहे सचिन 11 सौ व ट्रेक सूट दिया। जबकि पांचवें स्थान पर रहे वंश कुमार को 11 सौ व ट्रेक सूट दिया। प्रतियोगिता में शामिल रहे अन्य धावकों को सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम में विक्रम शर्मा, पीयूष शर्मा, अम्बर अग्रवाल, नेमू पंडित, विवेक त्यागी, प्रशांत सूर्यवंशी, वरुण कुमार, हेमंत शाक्य, हरीश साहू, विशांत त्यागी, आयुष कौशिक, नितिन गर्ग, राहुल राणा, करण वाल्मीकि, रोहित आनंद, कमल मित्तल व वासु शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img