Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

व्रतोत्सव तिथि पत्रिका का विमोचन किया

  • अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली व्रतोत्सव तिथि पत्रिका का लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समय-समय पर भारतीय संस्कृति की जानकारी देने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

नगर में अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ के तत्वावधान में आयोजित लोकार्पण समारोह का शुभारंभ पंडित अखिलेश शास्त्री ने स्वस्तिवाचन, वैदिक मंत्रों से किया। समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत एवं पूर्व प्राचार्य पंडित दयानंद शर्मा ने पत्रिका का विमोचन किया।

समारोह की अध्यक्षता करते पूर्व प्राचार्य दयानंद शर्मा ने कहा कि समय-समय पर भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने कहा कि धर्मों रक्षति रक्षित: अर्थात रक्षित किया हुआ धर्म ही समय पर रक्षा करता है।

धर्मसंघ के द्वारा यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में धर्मसंघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म के प्रचार प्रसार के लिए धर्मसंघ समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराता आ रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।

दयानंद शर्मा एवं संचालन धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने किया। समारोह में अखिलेश शास्त्री, अनुज शर्मा, पुनीत शर्मा, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा मेंबर, बृजपाल शर्मा, प्रज्ञ शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, उमाशंकर शर्मा वेद,ब्रिजेश शर्मा प्रबंधक, मुकेश पाण्डे, पूर्व प्राचार्य दयानंद शर्मा, धर्मनिष्ठ आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img