Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

मेरठ के हिस्से में इंतजार, मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू

  • परतापुर की आंबेडकर हवाई पट्टी है दो दशक पुरानी, कारोबारियों को लंबे अरसे से हवाई उड़ान के शुरू होने का इंतजार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हवाई उड़ान शुरू कराने के मामले में मेरठी नेता बातें करते रह गए और मुरादाबाद के नेता इस मामले में बाजी मार ले गए। मुरादाबाद के लोगों के लिए आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद मूंढापांडे हवाई अड्डे से उड़ान शुरू गई। शनिवार 10 अगस्त को हवाई अड्डे से पहली उड़ान लखनऊ के लिए शुरू की गई। मुरादाबाद हवाई अड्डे की शुरुआत इसी साल 10 मार्च को हुई थी। 10 अगस्त को उड़ान की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

इसके इतर यदि परतापुर की आंबेडकर हवाई पट्टी से उड़ान की बात की जाए तो आंबेडकर हवाई पट्टी दो दशक पुरानी है। इस हवाई पट्टी और मेरठ की जरूरत संदर्भ में यदि बात करें तो मेरठ में एशिया का सबसे बड़ा ज्वेलरी मार्केट यानि शहर सराफा बाजार है, इसके अलावा मेरठ स्पोर्ट्स गुड्स की सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में एक है। यहां का हैंडलूम कारोबार के तार आसपास के देशों तक जुडेÞ हैं। इसके अलावा भी परतापुर इंडस्ट्रÑीयल एरिया की यदि बात करें तो उसको भी कमतर नहीं आंका जा सकता। मेरठ की एक बड़ी उपलब्धि यहां एजुकेशन व हेल्थ का हब माना जाता है।

मेरठ के कारोबारियों को एक लंबे अरसे से हवाई उड़ान के शुरू होने का इंतजार है। मेरठ के कारोबारियों को ही नहीं बल्कि देश व दुनिया से जो लोग कारोबार व दूसरे सिलसिले से मेरठ आते हैं। उनको भी मेरठ की हवाई सेवाओं का इंतजार है। हवाई सेवा शुरू हो तो सड़क की दुश्वारियों से मुक्ति मिले, लेकिन अभी यह होता नजर नहीं आ रहा है। हवाई उड़ान के सवाल पर मेरठ वालों के हिस्से में मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू कर दिए जाने के बाद जो इंतजार आया है, वो इस बार वाकई साल रहा है।

साथ ही टीस भी है कि सरकार और सरकार का हिस्सा माने जाने वालों के लिए जो बहुत छोटी सी चीज है। वो मेरठ में रहने वालों के लिए एक बड़ी चीज हो सकती है यदि वो मिल जाए, लेकिन ऐसा होता अभी तो नजर नहीं आ रहा है। मेरठ वालों की बड़ी जरूरत के बाद भी आंबेडकर हवाई पट्टी से यदि उड़ान नहीं शुरू करा सकें है तो हैं सवाल तो पूछा जाएगा। नाम ना छापे जाने की शर्त पर कुछ बड़े कारोबारियों ने मेरठी नेताओं पर तलख टिप्पणी भी की है। उनका कहना है कि जो भी नेता हवाई उड़ान को लेकर दावे कर रहे हैं।

ऐसा लगता है कि हवाई उड़ान के मामले हवाई उड़ान से ज्यादा उनका प्रयास इस मुद्दे पर माइलेज लेने पर ज्यादा है। कोई एक नेता हवाई उड़ान के लिए प्रयास के नाम पर किसी लखनऊ या दिल्ली में किसी बडेÞ मंत्री से मिलता है तो दूसरा नेता तुरंत किसी अन्य मंत्री या फिर मुख्यमंत्री से मिल आते हैं। अरसे से कुछ ऐसा ही चल रहा है। वर्ना क्या वजह है कि मुरादाबाद जहां हवाई उड़ान के लिए बहुत देरी से काम शुरू हुआ फिर भी वहां से उड़ान मेरठ से पहले शुरू करा दी गयी।

आधार से फोटो, फिंगर नहीं है मैच तो अभी करा लें चेक

सरूरपुर: आधार अपडेट कराने के लिए लगातार लोगों की भीड़ बैंक व डाकघरों पर जुट रही है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दिनभर कतार में लग रहे। इस समय सबसे ज्यादा मारा-मारी राशन कार्ड में ई-केवाईसी कराने के लिए मच रही है। परिवार के साथ सुबह से आकर लाइन में लग कर आधार में फोटो, फिंगर अपटूडेट कराने के लिए लोग भटक रहे हैं।

इस समय सबसे ज्यादा मुसीबत लोगों के सामने यह खड़ी हो चली है कि राशन कार्ड में फिंगर नहीं आने के कारण कोटेदार ने राशन देना बंद कर दिया है। इससे लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्र में आधार में फोटो फिंगर अपडेट की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को दूर का सफर तय करना पड़ रहा है। सरूरपुर व रोहटा क्षेत्र के ही नही जिले भर के लोगों को सरधना, मवाना या मेरठ का रुख करना पड़ रहा है। सरधना में भी केवल एक आधार केंद्र की अपडेट मशीन डाकघर में चल रही है। जहां डेमोग्राफिक अपडेट यानि फोटो फिंगर अपडेट कराने के लिए मारामारी मची हुई है

तथा टोकन सिस्टम से भी एक माह का टाइम दिया जा रहा है। लोग पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को लेकर आधार कार्ड में फोटो, फिंगर अपडेट करने के लिए दिन भर भूखे-प्यासे लाइन में लगे रहने के बाद वापस भी लौट रहे हैं। सरधना डाकघर आधार केंद्र के कर्मचारी ने बताया कि नियमित 100 से अधिक आधार अपडेट किए जा रहे हैं। जबकि फुटबॉल चौराहा पर स्थित आधार सेवा केंद्र में भी शाम तक लाइन लगी रही है। केंद्र के इंचार्ज ने बताया सुबह से ही कर्मचारी लोगों के आधार कार्ड से जुड़े कार्य कर रहे हैं और यहां लगातार 14 अपडेट के लिए मशीन लगाई गई है।

करा लें आधार अपटूडेट

यदि आपने पिछले 5-10 या उससे कम वर्ष से पूर्व आधार कार्ड बनवाया था और आपके डेमोग्राफिक यानी फिंगर और चेहरे में काफी बदलाव हो चुका है और फिंगर नहीं आ रहे हैं। या आधार के फोटो से आपकी फोटो मैच नहीं हो रही है तो इसके लिए आपको आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट यानी फोटो फिंगर अपडेट कराना होगा। इसके अलावा यदि आपके बच्चे का पांच वर्ष से पूर्व आधार कार्ड बना था और अब बच्चा सात-आठ वर्ष का हो गया तो उसके फोटो फिंगर भी अपडेट करना जरूरी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img