Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध हालात में फांसी पर झूली विवाहिता

  • महिला के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: फतेहपुर नारायण में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूल गई। मृतका के भाई ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरपुर निवासी पंकज ने रविवार शाम दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन चंचल की शादी फतेहपुर नारायण निवासी शुभम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही चंचल का पति, सास, ससुर व अन्य दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।

बताया कि शनिवार को वह चंचल को सिंदारा भी देकर आया। रविवार को चंचल के पति शुभम, सास और ससुर ने पुन: दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध पर एकराय हुए उपरोक्त लोगों ने उसको फांसी लगाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मामले की जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये बोले-ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि शुभम तो अपनी बुआ को सिंदारा देने और उसकी मम्मी काम से माछरा गई हुई थी। जबकि ससुर पैर में फ्रेक्चर के चलते घर पर ही लेटा था। लगभग तीन बजे सास घर पहुंची तो चंचल को चुनरी से फांसी पर लटका पाया। जिसके बाद सास पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने चंचल को मृत घोषित कर दिया।

मिनी बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में श्रमिक की मौत

दौराला: सिवाया गांव के सामने रविवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली व टूरिस्ट बस की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर से गिरकर बागपत रोड मेरठ निवासी मजदूर सुखबीर की मौत हो गई, जबकि दिल्ली शाहदरा निवासी टूरिस्ट बस का चालक बिजेंद्र घायल हो गया। टूरिस्ट बस का चालक बिजेंद्र रविवार को सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली विपरित दिशा से सीमेंट के कट्टे लेकर जा रही थी। सिवाया गांव के सामने पहुंचते ही दोनों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें बिजेंद्र घायल हो गया।

टक्कर लगने के कारण सीमेंट के कट्टों पर बैठा मजदूर सुखबीर झटका लगने से हाइवे पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने टूरिस्ट बस को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। सुखबीर की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस के अनुसार अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

दौराला: सकौती में शनिवार देर रात पैदल हाइवे पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात एक युवक सकौती में हाइवे पार कर रहा था। इस दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण युवक हाइवे पर गिर गया और सिर के ऊपर पहिया उतर जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। रविवार को भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img