Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

हत्या के प्रयास वांछित दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कैराना पुलिस ने अलग-अलग हत्या के प्रयास में हिस्ट्रीशीटर सहित 02 वांछित अभियुक्त जुल्फान पुत्र अय्यूब निवासी इस्सोपुर खुरगान और रुस्तम पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला खुरगान को गिरफ्तार किया है। 20 मई को अफसर पुत्र फरमूद निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान पर पूर्व की रंजिश के चलते जुल्फान आदि ने घर में घुसकर सोनू पुत्र रोशन निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना जनपद शामली के भाई प्रदीप पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया था।

जिसके सम्बंध में थाना कैराना पर अलग-अलग तहरीर दाखिल की गयी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिस पर थाना कैराना पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये दोनो घटनाओं में लिप्त एक—एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल में भेजा जा चुका है।

वहीं थानाभवन पुलिस ने 10 अगस्त को थानाभवन क्षेत्र के नौगांव पट्टी के जगंल मे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त जहीर पुत्र लईक निवासी थानाभवन के रूप में हुई थी जिसमें हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या का सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। 27 अगस्त को पुलिस ने हत्या में वांछित ललित पुत्र बिजेन्द्र निवासी मौहल्ला मुजावरान कस्बा व थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफतार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img