Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कैराना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। 26 अगस्त को थाना कैराना निवासी महिला की फोटो एडिट कर वायरल करने के संबंध में कैराना थाने में लिखित तहरीर दी गई थी।

जिसे पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने साइबर सैल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा तेजी से कार्यवाही करते हुए महिला को बदनाम करने हेतु एडिट फोटो वायरल करने वाले अपराधी को ट्रेस किया गया और थाना कैराना से सम्पर्क कर अभियुक्त के थाना क्षेत्र का ही होने की जानकारी दी गयी। जिसे बाद पुलिस ने आरोपी सदाकत पुत्र सराफत मौहल्ला आलकलां कैराना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img