जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगरः अवैध हथियार रखने के आरोप में कोर्ट से वांरट होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढी कर उसे जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान निवासी शाहनवाज पुत्र वसीर के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह कोर्ट में पेश नहीं होरहा था। कोर्ट में पेश न होने के चलते कोर्ट ने शाहनवाज के वांरट जारी कर दिये थे।
शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक व खालापार चैकी के प्रभारी प्रवेश शर्मा ने एक सूचना के आधार पर शाहनवाज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरेापी के खिलाफ लिखापढी कर उसे जेल भेज दिया है।

