Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

गेहूं काट रहे परिवार पर जानलेवा हमला

  • आरोपियों द्वारा अवैध हथियारों का खुला प्रदर्शन
  • नाबालिग पुत्री के अपहरण के प्रयास का लगाया आरोप
  • दोनों पक्षों के बीच वर्षों से चल रहा है जमीनी विवाद

जनवाणी संवाददाता  |

मोरना:  भोपा थानाक्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफिर के जंगल में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने खेत पर गेहूं काट रहे परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया महिला सहित दो युवक घायल हो गए आरोपियों ने धारदार हथियारों सहित अवैध हथियारों खुला प्रदर्शन करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की गुहार लगाई है

भोपा थानाक्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी चमनलाल की मजलिसपुर तोफिर के जंगल मे सोनाली नदी के पास खेती की 40 बीघा जमीन है दूसरे पक्ष देवीदास से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है आरोप है कि सुबह चमनलाल अपनी पत्नी ओमबीरी पुत्र जसविंदर व अमित और नाबालिग पुत्री शिवानी के साथ खेत से गेहूं की कटाई कर रहा था तभी दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग धारदार व अवैध हथियारों के साथ खेत पर आ धमके और उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी|

जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया जिससे ओमबीरी जसविंदर अमित घायल हो गए जब पीड़ित पक्ष ने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें अवैध हथियार दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

हमले में अवैध हथियारों का खुला प्रयोग

किसान के परिवार पर हमला करने में आरोपियों ने कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी आरोपियों ने हमले के दौरान अवैध हथियारों का खुला प्रयोग कर महिला व उसके दो पुत्रों समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया

बहन की आबरू बचाने के प्रयास में भाई हुए घायल

खेत में काम कर रहे किसान के परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों ने उसकी नाबालिग पुत्री को भी नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट कर उसे उठाने का प्रयास करने लगे दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर बेतहाशा वार किए जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं जब दोनों को बचाने के लिए उनकी मां मौके पर आई तो आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img