Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कचरे से बनाये जायेंगे ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’

  • व्यर्थ कचरा एकत्रित करने के लिए हर वार्ड में बनेंगे थ्री आर सेंटर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महानगर में उत्पादित कूडे़ को कम करने और पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए नगर निगम लोगों को जागरुक करने के अलावा प्रत्येक वार्ड में एक थ्री आर सेंटर बनायेगा। इन संेटरों पर घरों का कचरा एकत्रित कर उसमें से कचरे को छांटा जायेगा और उससे वेस्ट टू वंडर पार्क बनाये जायेगा। ऐसे कचरे को आकर्षक रुप देकर चौराहों पर भी सजाया जायेगा।

महानगर में पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम प्रत्येक वार्ड में एक नयी शुरुआत करेगा। वार्डो में थ्री आर सेंटर बनाये जायेंगे। वहां एकत्रित कचरे को छांट कर उससे वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त इन सेंटरों का उद्देश्य दुकानों-मकानों से उत्पादित कचरे का उचित प्रबंधन कर कूड़ाघरों और एमआरएफ सेंटरों पर कचरे को कम करना है। इसके लिए शुक्रवार को सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थय अधिकारी अशोक प्रिय गौतम द्वारा सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक कर थ्री आर सेंटरों के लिए कार्ययोजना को अंतिम रुप दिया गया।

सहायक नगरायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में पैरामाउंट, ग्रीन पार्क, भगवती कॉलोनी व ऑफिसर्स कॉलोनी सहित 12 वार्डो में थ्री आर सेंटर बनाये जायेंगे, बाद में सभी वार्डो में ये सेंटर बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया थ्री आर यानि कचरे को तीन श्रेणियों में विभक्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि थ्री आर (रीडियूज, री-साइकिल व री-यूज़) के सिद्धांत को लोगों को समझाते हुए जागरुक किया जायेगा और उनसे अपील की जायेगी कि कि वे अपने घरों का व्यर्थ कचरा-खाली बोतल, कांच, गत्ता, टिन, टायर, लकड़ियां आदि इधर उधर न फेंक कर इन संेटरो पर दें ताकि उस कचरे को अलग अलग प्थक कर उसका उपयोग किया जा सके। ऐसे कचरे को रंगों से रंग कर उन्हें आकर्षक आकार दिया जायेगा और उससे ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ बनाया जायेंगे और चौराहों को भी सजाया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img