Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

​देखिए नशे में धुत सिपाही का वीडियो, आप भी हैरान रह जाएंगे ?

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: शराबी सिपाही सड़क पर नशे की हालत में घंटों तक रोडवेज चौराहे पर उत्पात मचाता रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी का मेडिकल कराया। एसपी ने शराबी सिपाही के विरुद्ध की निलंबन की कार्यवाही कर दी है।

बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात यूपी पुलिस का सिपाही राजेन्द्र सिंह बुधवार को किसी कार्य से जिला मुख्यालय पर आया था। सरकारी बस स्टेशन के करीब राजेन्द्र नाम का सिपाही शराब के नशे में चूर घण्टों तक बस अड्डे के नजदीक सड़क किनारे उत्पात मचाता रहा और जब नशा ज्यादा हो गया तो बेहोशी की हालत में सड़क पर ही लेट गया।

सूचना पर थाना शहर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी सिपाही को गाड़ी में डालकर पुलिस लाइन ले गयी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.