Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

हमने तुष्टीकरण नहीं सबके सशक्तिकरण पर ध्यान दिया: योगी

  • जो जस करहि सो तस फल चाखा-योगी

  • प्रयागराज के आज प्रेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को किया संबोधित

  • आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं,  हर तरफ चंगा ही चंगा

  • कुम्भ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए नगर सरकार बनाने की अपील

लखनऊ ब्यूरो |

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं सबके सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को प्रयागराज के ‘आज’ प्रेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

तुष्टीकरण नहीं सशक्तिकरण पर दिया ध्यान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि हमने सबके विकास के लिए काम किया है। उनका कहना है कि विपक्षी पार्टियां तुष्टीकरण पर काम करती हैं, वही बंटवारा करती हैं वही भेदभाव करती हैं और वही विभाजन करती है |

हमने तुष्टीकरण पर नहीं सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। हर नागरिक का सशक्तिकरण , सबका सम्मान, सबके विकास के भाव के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाने पर काम किया है । आज यूपी परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता से उबरकर एक राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़कर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है ।

…जो जस करहि सो तस फल चाखा -योगी :

प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। मंच संभालते ही उन्होंने तो इशारों ही इशारों में माफिया के खिलाफ कड़ा सन्देश दिया और कहा कि प्रकृति न्याय जरूर करती है। जो जैसा करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा।

जिन लोगों ने अन्याय किया था प्रकृति ने न्याय कर दिया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत ने जी 20 की अगुवाई की है जिससे दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है । यूपी में बदले माहौल पर उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश कि पहचान कट्टे से नहीं आईटी स्किल के रूप में जानी जाएगी।

सीएम योगी ने मेयर प्रत्याशी उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं।

उज्जवला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। गांव गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है। गांव गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है।

आज प्रदेश कर्फ्यू नहीं ,नहीं दंगा नहीं हर , तरफ चंगा ही चंगा :

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले के यूपी में पर्व और त्यौहार में भय और आतंक से लोग काँपते थे आज पर्व और त्यौहार में खुशहाली आती है, आज इसके सही मायने पता चलते हैं। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं, आज तो यूपी में हर तरफ चंगा ही चंगा है ।

इसलिए है क्योंकि सरकार की कार्यवाही जीरो टोलेरेंस की है । जो लोग पहले आतंक के बल पर गरीबो की सम्पत्ति पर कब्जा करते थे व्यापारियों से रंगदारी वसूली करते थे आज गले में तख्ती लटकाकर जाने के लिए मजबूर हुए हैं । आज व्यापारी रंगदारी नहीं देता आज व्यापारी को राज्य सरकार की और से व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से दस लाख रुपये की सुरक्षा बीमा दी जा रही है ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img