Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शुद्ध पर्यावरण-पेयजल के लिए हमें पौधे लगाने होंगे: बख्शी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: 85 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों ने गांव मुडेट स्थित फायरिंग रेंज और बटालियन के लिए आवंटित भूमि में पौधारोपण किया। इस दौरान कर्नल विशाल बख्शी ने कैडेटों को पर्यावरण के बारे में जागरुक किया।

गुरुवार को शहर के मुडेट स्थित फायरिंग रेंज तथा एनसीसी को आवंटित प्लाट में 85 यूपी बटालियन के कैडेटों द्वारा पौधारोपण किया। हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा़ दिनेश बंसल के सहयोग से कर्नल विशाल बख्शी के निर्देशन में कैडेटों ने फल व छायादार दर्जनों पौधे लगाए।

इस दौरान कैडेटों को संबोधित करते हुए कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि आधुनिक दौड में मनुष्य ने जिस प्रकार पेड़-पौधों का कटान किया है। उससे पूर्ण रूप से पर्यावरण गड़बड़ा गया है। जिस कारण लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। लाखों लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। दिल्ली एनसीआर में सांस लेना दुर्भर हो गया है।

इसलिए हमें पौधारोपण करके पर्यावरण संतुलन बनाना होगा। तभी सही समय पर वर्षा होगी जो फसलों के लिए ही नहीं अपितु भूजल स्तर बढ़ाकर पीने योग्य पानी भी उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर सूबेदार मेजर विरेंद्र सिंह, सूबेदार देवेंद्र कुमार, नायाब सूबेदार रविंद्र कुमार, हवलदार रजनीश, सुभाष जैन, अशोक जैन, संजीव कुमार, राजेश कुमार, स्वाति रानी, राहुल चिकारा, जोगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img