Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पर्यावरण को लेकर प्रधानमंत्री की मन की बात को हम करेंगे सार्थक: अग्रवाल

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश : रायवाला के हरिपुर कला में बूथ संख्या 172 वार्ड संख्या नौ में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 111 एपिसोड को देखा और सुना।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रविवार को अग्रवाल ने मन की बात कार्यक्रम को देखने के बाद कहा कि पीएम ने 111वें एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण, संस्कृत और संस्कृति की बात की। उन्होंने कहा कि पीएम का हर एपिसोड नई प्रेरणा देने का काम करता है। हम सभी हरियाली पखवाड़ा पर प्रधानमंत्री की अपील को धरातल पर सार्थक करने का प्रयास करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि पीएम के मन की बात हर माह सुनने को मिलेगी।

इस मौके पर रायवाला मंडल की अध्यक्ष शिवानी भट्ट, विनोद भट्ट, नरेंद्र सेमवाल मुकेश भट्ट हरीश जोशी पंकज पाल संदीप शर्मा प्रियांशु वैभव पोखरियाल सुंदरलाल गौड़ देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img