Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में नौ दिन पहनें इन रंगों के सूट, दिखाएं सादगी भरा अंदाज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाती है। इस साल नवरात्रि 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे।

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा होती है और इस अवसर पर हर दिन एक विशेष रंग पहनने की परंपरा है। यह रंग मां के रूप और उनके गुणों को प्रतीकित करते हैं। अगर आपके घर में भी नवरात्रि में मां के सभी स्वरूपों की पूजा होती है, तो आप निम्नलिखित रंगों के सूट पहन सकते हैं

लाल रंग

माता रानी की पूजा की बात हो, और लाल रंग का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यदि आप भी लाल रंग का सूट पहनकर माता रानी की पूजा करेंगी तो मां आपके अवश्य ही प्रसन्न होंगी।

हरा रंग

हरा रंग भी पूजा में काफी शुभ माना जाता है। इसलिए सुहानिग महिलाएं माता रानी की पूजा में हरे रंग का सूट पहन सकती हैं। इसमें आप चाहें तो चटक या फिर हल्का रंग अपने हिसाब से चुन सकती हैं।

पीला रंग

पूजा के समय पीला रंग काफी शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्रि की पूजा के लिए आप पीले रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसके पास पीले रंग का सूट न हो।

बैंगनी रंग

यदि आपके पास बैंगनी रंग सा सूट रखा है तो उसे भी नवरात्रि की पूजा के लिए निकाल लें। बैंगनी रंग भी माता रानी को काफी प्रिय है। इसे पहनते वक्त सही से स्टाइल करना न भूलें।

सफेद रंग

गर्मी के मौसम में सफेद रंग का सूट आपको काफी आराम पहुंचाएगा। इसे आप मंदिर जाते समय भी कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी वाला सफेद रंग का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें।

नारंगी रंग

आप चाहें तो नवरात्रि में एक दिन इस तरह का नारंगी रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। नारंगी रंग का सूट देखने में प्यारा लगता है। ऐसे में आप ऐसा ही नारंगी रंग का फ्रंट स्लिट वाला सूट पूजा के समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर खूबसूरत दिखें।

गुलाबी रंग

महिलाओं को पिंक या गुलाबी रंग काफी प्रिय होता है। ये हर किसी के पास होता भी है। ऐसे में आप भी अपने कलेक्शन से ऐसा गुलाबी रंग का सूट निकालकर नवरात्रि की पूजा में पहन सकती हैं। गुलाबी रंग देखने में काफी प्यारा लगता है।

आईवरी रंग

गर्मी के मौसम में ऐसा आईवरी रंग न सिर्फ आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा बल्कि इसे पहनकर आप कंर्फेटेबल भी रहेंगी। यदि आपके पास भी आईवरी रंग को कोई सूट है तो उसे नवरात्रि से नौवें दिन पहनें। ये रंग उस वक्त आपको आराम पहुंचाएगा, जब गर्मी में आप हवन में बैठी होंगी।

नीला रंग

पूजा में काला रंग नहीं पहना जाता है, लेकिन नीला रंग पहन सकते हैं। क्योंकि माता रानी के एक स्वरूप को नीला रंग काफी प्रिय है। इसे आप अष्टमी के दिन पहन सकती हैं। नीले रंग का सूट होता भी हर किसी के पास है, क्योंकि नीला रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img