Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

रिमझिम बारिश से बदला मौसम

  • दिन का तापमान गिरा, आज भी बारिश के आसार, तापमान रहेगा कम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश का दौर दिन भर चलता रहा। शाम तक बारिश के बीच मौसम ने गर्मी से राहत दी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम बदला है। रविवार को भी बारिश के आसार है।
वेस्ट यूपी में गर्म मौसम के बीच बारिश से शनिवार को राहत मिली है। मौसम बदला हुआ रहा और तापमान में भी गिरावट आ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

09 10

अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 55 दर्ज की गई। बारिश शाम तक 8.6 मिमी दर्ज की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि बारिश ने गर्मी से राहत दी है। जिस कारण से दिन के तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दो दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार है। अभी मौसम राहत देगा और बारिश से तापमान कम रहेगा।

बारिश से प्रदूषण हुआ साफ

शनिवार को एनसीआर में एक्यूआई गिर गया। मेरठ का एक्यूआई 32, बागपत में 31, गाजियाबाद में 41, मुजफ्फरनगर में 39, जयभीमनगर में 24, गंगानगर में 31, पल्लवपुरम में 41 दर्ज किया गया। आगामी तीन-चार दिन तक एक्यूआई में गिरावट रहेगी। अभी एक्यूआई में ज्यादा बढ़ोतरी न होने से शहरवासी भी साफ हवा में सांस ले रहे हैं।

बारिश फसलों के लिए लाभकारी

बारिश ने ईख, चारा, धान, मिर्च, टमाटर, समेत बेल वाली सब्जियों के लिए बारिश ने संजीवनी दी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. सतेंद्र खारी का कहना है कि सितंबर माह में होने वाली बारिश से फसलों को ज्यादा लाभ मिलेगा। यह बारिश सीधे-सीधे फसलों के नीचे तक पहुंची है। जिसका असर ज्यादा होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img