Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ तक दौड़गी रैपिड

  • एनसीआरटीसी के एमडी ने किया दुहाई से मेरठ तक विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ने वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन रैपिडएक्स दूसरे चरण में मेरठ की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। इसके लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार को एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच तक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ एनसीआरटीसी के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रथम चरण में दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किमी लम्बे प्रायोरिटी सेक्शन में ट्रेन संचालन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। दूसरे चरण में अब दुहाई से मेरठ साउथ के बीच ट्रेन संचालन की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को एमडी ने वायाडक्ट पर ट्रैक बिछाने से लेकर ओएचई इंस्टॉलेशन एवं इलेक्ट्रिकल निर्माण कार्यों का जायजा लिया। एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह सबसे पहले मुरादनगर पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

12 9

यहां से वो मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशनों का जायजा लेते हुए मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच की दूरी 25 किमी की है जिसमें वायाडक्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सेक्शन में अप और डाउन लाइन की कुल लंबाई 50 किमी है जिसके आधे से अधिक हिस्से पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।

जहां जहां ट्रैक बिछ चुके हैं, वहां वहां एमडी ने शनिवार को ट्रॉली पर सवार होकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा इंजीनियर्स और कर्मचारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिये। इस मार्ग पर फिलहाल कंकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल के साथ साथ सभी जरूरी टैक्निकल रूम भी बनाए जा चुके हैं।

स्टेशनों की फिनिशिंग के साथ साथ प्री-फब्रिकेटेड रूफ स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अपने निरीक्षण के दौरान एमडी ने निर्माण कार्यों में लगे कॉन्ट्रेक्टर्स को सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप ही सभी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी स्टाफ को निर्माण क्षेत्रों में समय समय पर सेफ्टी इंस्पेक्शन के निर्देश भी दिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img