Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

UP Weather News: यूपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,IMD ने जारी किया Alert, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज बुधवार को उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलेगा। कहा जा रहा है​ कि यूपी के पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदल सकता हैं। आईएमडी के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को प्रदेश के 20 जिलों सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़ आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। बुधवार से इन इलाकों में पछुआ हवा का रुख बदलकर पूर्वा हो जाएगा। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।

अत्यधिक कोहरे के ऑरेंज अलर्ट

तराई के सात जिलों में अत्यधिक कोहरे के ऑरेंज अलर्ट के साथ ही प्रदेश के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। मंगलवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बुधवार से हवा की रफ्तार घटेगी।

यूपी कुछ हिस्सों में गरज चमक

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक के अनुसार, 22 व 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

इन जिलों में वज्रपात की आशंका

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।

कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img