Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Weather Update: इन शहरों में रहेगा आज और कल का अलर्ट जारी, यहां जाने क्या रहेगी स्थिति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं, बीते दिन यानि सोमवार को पारे ने अपनी चाल भी तेज कर दी। दरअसल, सोवार को कई प्रदेश के हिस्सों में पारा 45 पार हुआ। करीब 14 शहर लू की चपेट में आ रहे हैं। जिसमें 46.3​​ डिग्री के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, वारणसी 45.3 डिग्री, कानपुर 45.2 और बुलंदशहर 45 डिग्री पर तपे। जबकि लखनऊ में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, यूपी के पारे में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि की जारी रही। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री से शुरू होकर झांसी में सर्वाधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सोमवार की दोपहर में अचानक से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी, बादलों ने डेरा डाला पर गर्मी बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अरब सागर से नमीयुक्त हवा का असर है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी बादलों ने डेरा डाला, मगर ये अस्थायी हैं।

इन दो दिनों के इन शहरों में अलर्ट जारी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास भीषण लू को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img