Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

वेब सीरीज आश्रम चैप्टर-2: डायरेक्टर प्रकाश झा और बॉबी देओल पर मुकदमा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वेब सीरीज आश्रम चैप्टर-2 में सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सीन फिल्माये जाने का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता ने गुरुवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद अभिनेता बाबी देओल व डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया।

उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा कि वह सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। बचपन से ही आश्रम एवं पवित्र हिन्दू ग्रंथों के बारे में जानते व सुनते आए हैं। आश्रम ऋषि मुनियों के रहने का पवित्र स्थान बताया जाता है। सुसंगठित आश्रम संस्था भारतवर्ष की अपनी विशेषता रही है। आश्रम चैप्टर -2 में आश्रम में आस्था के नाम पर भोले भाले लोगों को फंसाया जाना, आस्था, अपराध और राजनीति का गठबंधन, आश्रमों में व्यभिचार और नशे का व्यापार आदि कैसे चलता है। इस संबंध में ट्रेलर रिलीज हो रहा है।

कथित रूप से इसमें आश्रम का डार्कसाइड दिखाया गया है। काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार अभिनेता बाबी देओल ने निभाया है। आश्रम की कहानी ड्रग्स, रेप, नरसंहार और राजनीति के ईद-गिर्द घूमती है। सिरीज में ढोंगी, भोगी, अपराधी को सनातन धर्म का बाबा दिखाकर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए सिरीज का नाम आश्रम रखा गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की गई है। इसके पहले भी जिलाधिकारी को एक हिन्दू संगठन ने प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img