Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

रामा इंस्टीट्यूट में वेबिनार का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन किरतपुर के मैनेजमेंट विभाग द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया । वेबिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के ट्रस्टी अरुण गोयल, डायरेक्टर इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डा डबलेश कुमार, उपप्राचार्य डा रवीश कुमार, कालेज को-आर्डिनेटर विजेता मिश्रा एवं सभी विभागाध्यक्षों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यक्रम संचालक मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा प्रियंका चौधरी द्वारा वेबिनार के विभिन्न वक्ताओं एवं माननीय अतिथि गणों का स्वागत किया एवं उनका संक्षिप्त परिचय देकर वेबिनार के विषय ” ग्रामीण आधारित उद्योगों में व्यवसाय के अवसर ” के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा राघवेंद्र स्वामी ( करियर कोच एवं मोटिवेशन गुरु देहरादून ) ने ग्रामीण उद्यमिता पर प्रकाश डाला तथा मधुमक्खी पालन एवं मछली पालन की विस्तृत जानकारी दी। जबकि उमंग कुमार ने एक सफल उद्यमी बनने के लिए विभिन्न अवसरों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

58

श्रीमती रचिता मांगलिक ( एसोसिएट प्रोफेसर मीराबाई इंस्टीट्यूट दिल्ली ) ने प्रजेंटेशन द्वारा मुर्गी पालन एवं कार्बनिक खेती के बारे में बताया। अन्त में डायरेक्टर रोहित चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं अन्य विभागों को भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कन्विनर प्रियंका चौधरी, कन्विनर पीयूष शर्मा एवं तजीन जैदी ने किया। कार्यक्रम में फाल्गुनी शर्मा, सौरभ राजपूत, तनु कौशिक, ज्योति चन्दोक, चन्द्र पाल, यशपाल सिंह, देवेंद्र, निखिल भारद्वाज, कामेन्द्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img